UP: काशी में जून के 26 दिनों में होनी थी 63.4 मिमी बारिश, हुई सिर्फ 6.9 मिमी; 50 किमी प्रति घंटे से बही लू

Varanasi News:जून माह समाप्ति की ओर है, लेकिन इस बार काशी में मानसून की रफ्तार बेहद धीमी रही। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार जून के पहले 26 दिनों में वाराणसी में केवल 6.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि इस अवधि में सामान्य रूप से 63.4 मिमी बारिश होनी चाहिए थी। यानी जिले को सामान्य वर्षा का महज 10 प्रतिशत ही पानी मिल सका है। बारिश की कमी के चलते लोगों को भीषण गर्मी और लू का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को वाराणसी का अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इसके साथ ही करीब 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से लू चलने के कारण दिनभर लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। हालांकि मौसम विभाग ने शनिवार के लिए राहत की संभावना जताई है। विभाग की ओर से वाराणसी के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वानुमान के अनुसार जिले में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और इसके साथ गरज-चमक के बीच अच्छी बारिश होने की संभावना है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 27, 2026, 00:10 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: काशी में जून के 26 दिनों में होनी थी 63.4 मिमी बारिश, हुई सिर्फ 6.9 मिमी; 50 किमी प्रति घंटे से बही लू #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar