Maha Shivratri: 250 करोड़ के धातुओं और दुर्लभ रुद्राक्ष से महकी काशी, 400 करोड़ के पार होगा कारोबार
महाशिवरात्रि से पहले ही काशी का बाजार शिवमय हो चुका है। इस महापर्व को लेकर व्यापारियों और श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह है। इस साल मुरादाबाद के पीतल उद्योग से लेकर नेपाल के जंगलों से आई सामग्रियों ने जिले के बाजार को गुलजार कर दिया है। जिले के प्राचीन बाजार चौक, ठठेरी बाजार, विश्वनाथ गली और गोदौलिया समेत कई बड़े और छोटे शोरूम में इस बार मुरादाबाद से विशेष तौर पर मंगाए गए पीतल और तांबे के बर्तनों व मूर्तियों का बोलबाला है। कारोबारी विशाल कसेरा के मुताबिक, लगभग 250 करोड़ रुपये का तांबे और पीतल का सामान मुरादाबाद से काशी पहुंचा है। इनमें नक्काशीदार कलश, अखंड दीप, पीतल की घंटियां और भगवान शिव की सुंदर मूर्तियां व शिवलिंग शामिल हैं। थोक व्यापारियों का कहना है कि पिछले बार की तुलना में इस बार कीमतों में 30% का इजाफा हुआ है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 14, 2026, 12:06 IST
Maha Shivratri: 250 करोड़ के धातुओं और दुर्लभ रुद्राक्ष से महकी काशी, 400 करोड़ के पार होगा कारोबार #CityStates #Varanasi #UttarPradesh #VaranasiNews #MahaShivratri2026 #VaranasiLatestNews #SubahSamachar
