काशी विश्वनाथ मंदिर: स्पर्श दर्शन के नाम पर दलाली के विरोध पर मारपीट, आंख में गंभीर चोट लगी; पांच पर केस
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में स्पर्श दर्शन के नाम पर कथित दलाली का विरोध करने पर दीपक सिंह के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर मनबढ़ों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। मारपीट में उसकी एक आंख में गंभीर चोट आई है। मामले में सोमवार को चौक थाने में पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। बड़ी पियरी निवासी दीपक सिंह ने पुलिस को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि कुछ लोग कथित तौर पर अवैध रूप से श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में स्पर्श दर्शन कराने के नाम पर दलाली में लिप्त हैं। दीपक के अनुसार, उसने इसका विरोध किया तो आरोपी उससे नाराज हो गए और उसे धमकी देने लगे। पीड़ित का आरोप है कि कुछ दिनों पहले भी आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की थी। इस दौरान उसकी एक आंख में चोट लग गई। दीपक ने पुलिस को बताया कि आरोपियों की ओर से उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना के बाद उसने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मामले को लेकर चौक थाने में सोमवार को प्राथमिकी दर्ज की गई।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 07, 2026, 23:12 IST
काशी विश्वनाथ मंदिर: स्पर्श दर्शन के नाम पर दलाली के विरोध पर मारपीट, आंख में गंभीर चोट लगी; पांच पर केस #CityStates #Varanasi #KashiVishwanathTempleVaranasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar
