कातिल बनी भीड़: बाइक सवार को बिजली के पोल से बांधकर पीटकर मार डाला, टक्कर लगने से हुई थी बच्चे की मौत; दो FIR
कटिहार के सुधानी थाना क्षेत्र के रहमानपुर गांव में भीड़ तंत्र का भयावह चेहरा सामने आया है। एक सड़क हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने कानून को हाथ में लेते हुए एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल की चपेट में आने से 15 वर्षीय मोहम्मद खुसरो की मौके पर ही मौत हो गई। बच्चे की मौत की खबर फैलते ही गांव में गुस्सा भड़क उठा और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 27, 2026, 12:52 IST
कातिल बनी भीड़: बाइक सवार को बिजली के पोल से बांधकर पीटकर मार डाला, टक्कर लगने से हुई थी बच्चे की मौत; दो FIR #CityStates #Crime #Purnea #Bihar #SubahSamachar
