रियलिटी शोज: छोटे पर्दे पर क्यों उतरे बड़े सितारे? बॉलीवुड से क्रिकेट तक; इन दिग्गजों ने संभाली होस्ट की सीट
एक दौर था जब बड़े बॉलीवुड सितारों के लिए टेलीविजन पर आना किसी खास मौके जैसा माना जाता था। अमिताभ बच्चन ने साल 2000 में 'कौन बनेगा करोड़पति' के साथ टीवी की दुनिया में कदम रखा और इसके बाद सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान और अक्षय कुमार जैसे बड़े नाम भी अलग-अलग टीवी फॉर्मेट का हिस्सा बने। लेकिन 2026 में जिस तरह एक के बाद एक बड़े सितारे छोटे पर्दे पर नजर आ रहे हैं, उसने इस ट्रेंड को एक नए स्तर पर पहुंचा दिया है। इस समय टीवी पर अजय देवगन, अनिल कपूर, अमिताभ बच्चन, सलमान खान और माधुरी दीक्षित जैसे नाम अलग-अलग शो की कमान संभाल रहे हैं। वहीं क्रिकेट से जुड़े रोहित शर्मा और वीरेंद्र सहवाग भी रियलिटी शो की दुनिया में सक्रिय हैं। मराठी टीवी पर रितेश देशमुख पहले ही 'बिग बॉस मराठी' के जरिए दर्शकों से जुड़ चुके हैं। यानी सिनेमा, क्रिकेट और टीवी के बीच की पुरानी सीमाएं अब काफी हद तक धुंधली होती दिख रही हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 28, 2026, 15:35 IST
रियलिटी शोज: छोटे पर्दे पर क्यों उतरे बड़े सितारे? बॉलीवुड से क्रिकेट तक; इन दिग्गजों ने संभाली होस्ट की सीट #Bollywood #Television #Entertainment #National #TvShow #RealityShow #BollywoodActor #BollywoodStarsWhoHostTvShow #Kbc #BiggBoss #SubahSamachar
