Kullu News: केशरी नाला पुल बने बनेगा, कार्य शुरू

2025 की आपदा में बह गया था पुल, आवाजाही हो रही थी प्रभावितसंवाद न्यूज एजेंसी पतलीकूहल (कुल्लू)। साल 2025 की आपदा में बहा केशरी नाला पुल अब दोबारा बनाया जा रहा है। पुल निर्माण का काम शुरू होने से केशरी गांव और आसपास क्षेत्रों के लोगों ने राहत की सांस ली है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले करीब 11 महीनों से पुल नहीं होने के कारण लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। वर्ष 2025 की भीषण बाढ़ में पुल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। पुल के दोनों ओर पहाड़ी से लगातार भूस्खलन होने के कारण निर्माण कार्य शुरू करने में भी लोक निर्माण विभाग को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।ग्रामीणों ने पुल और सड़क का निर्माण होने से समस्या के समाधान की उम्मीद जताई है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अनूप शर्मा ने बताया कि पुल निर्माण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। जल्द ही इसे पूरा कर आम लोगों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 12, 2026, 15:11 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kullu News: केशरी नाला पुल बने बनेगा, कार्य शुरू #KeshariNalaBridgeToBeBuilt;WorkHasStarted. #SubahSamachar