Rohtak News: केशव हेड बॉय और एड्रियाना हेड गर्ल बने

रोहतक। आंबेडकर चौक स्थित मॉडल स्कूल में सोमवार को शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विद्यार्थी परिषद का गठन किया गया। कक्षा 12वीं के केशव अत्री को हेड बॉय और एड्रियाना को हेड गर्ल्स चुना गया। महक हुड्डा को इवेंट को ऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी दी गई। कक्षा 11वीं से अरमान और राशि को विंग मैन बनाया गया। इसके अलावा आरना बेदी, युगांश, मयंक गुलिया और इशिका को एडजुटेंट चुना गया। मेडिकल कॉलेज रोहतक में कार्यरत डॉ. शीनम हुड्डा व पूर्व छात्र सीए चिराग जैन विशेष अतिथि रहे। प्राचार्य डॉ. अरुणा तनेजा ने कहा कि इन विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता का विकास होगा। इस अवसर पर ब्लॉक इंचार्ज डॉ. सुनील भारद्वाज व सदन प्रमुख भी मौजूद रहे। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 20, 2026, 18:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rohtak News: केशव हेड बॉय और एड्रियाना हेड गर्ल बने #KeshavBecameTheHeadBoyAndAdrianaTheHeadGirl. #SubahSamachar