'कुछ मर्द नियम बनाते हैं और कुछ राज करते हैं', रजनीकांत-कमल हासन की फिल्म का टीजर रिलीज; 47 साल बाद होंगे साथ
रजनीकांत और कमल हासन 47 साल बाद एक नई फिल्म में साथ काम कर रहे हैं। मेकर्स ने शुक्रवार को इस बड़ी खबर की आधिकारिक घोषणा की। अब मेकर्स ने फैंस का इंतजार खत्म कर दिया है और कमल हसान और रजनीकांत की आने वाली फिल्म का आधिकारिक अनाउंसमेंट वीडियो रिलीज कर दिया है। वीडियो में दोनों एक्टर्स के साथ निर्देशक नेल्सन दिलीपकुमार और म्यूजिक डायरेक्टर अनिरुद्ध रविचंदर भी नजर आए। कैसा है प्रोमो प्रोमो की शुरुआत होती है नेल्सन से, जो कॉरिडोर में खड़े होकर सोच रहे होते हैं कि पहले किस स्टार के कमरे में जाएं। तभी अनिरुद्ध आते हैं और उन्हें दो उंगलियों में से एक चुनने को कहते हैं। इसके बाद सीन कट होता है रजनीकांत और कमल हासन पर। दोनों बारी-बारी से नेल्सन से पूछते हैं- क्या दूसरे ने यह ब्लेजर चुना वह बेल्ट ली या वह घड़ी मजेदार बात यह कि दोनों वो चीज पहनते हैं, जो पहले वाले ने नहीं ली हो। इसके बाद दोनों तैयार होकर अपने-अपने कमरों से बाहर आते हैं और आमने-सामने खड़े होते हैं। अलग अंदाज, अलग स्टाइल, लेकिन स्वैग धमाकेदार। जब दोनों साथ-साथ चलते हैं, तो गैरेज में काम कर रही लड़कियां अपना काम भूल जाती हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 21, 2026, 10:51 IST
'कुछ मर्द नियम बनाते हैं और कुछ राज करते हैं', रजनीकांत-कमल हासन की फिल्म का टीजर रिलीज; 47 साल बाद होंगे साथ #SouthCinema #National #Rajnikanth #KamalHasaan #KhXRk #KhXRkDirector #RajnikanthUpcomingMovie #KamalHaasanUpcomingMovie #RajinikanthAndKamalHaasanMovie #NelsonDilipkumar #SubahSamachar
