Khabaron Ke Khiladi: यूपी में सियासी दलों की अपनी-अपनी दावेदारी, विश्लेषकों ने बताया किस दल की कैसी तैयारी
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की आहट शुरू हो गई है। राज्य में अगले साल के शुरुआत में चुनाव होने हैं पर सियासी दलों ने अभी से इसकी तैयारी शुरू कर दी है। समाजवादी पार्टी सिंतबर तक सभी तैयारियां पूरी करने की बात कर रही है। कांग्रेस बराबरी से लड़ाई की बात कर रही है। वहीं, राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर भी सियासी बयानबाजी जारी है। इस हफ्ते खबरों के खिलाड़ी में इसी पर चर्चा हुई। चर्चा के लिए वरिष्ठ पत्रकार रामकृपाल सिंह, विनोद अग्निहोत्री, पूर्णिमा त्रिपाठी, राकेश शुक्ल और मिहिर रंजन मौजूद रहे। राम कृपाल सिंह: आज उत्तर प्रदेश में जो कुछ भी हो रहा है। उसमें एक अल्ट्रा राइट विंग का आदमी बिना कुछ बोले समाजवाद की जितनी बातें हैं उन्हें जमीन पर लागू कर रहा है। आज सारे समाजवादी राम भक्त हो गए। एक कांग्रेस ही डिलेमा में है। राजनीति में अगर कोई आया है तो ये देखेगा कि चलो आज तो ठीक है, लेकिन कल क्या होने वाला है, वो उसे भी देखेगा। मुझे ऐसा लगता है कि जो तीन राज्यों में हुआ है अगर उत्तर प्रदेश के वही परिणाम आ जाएं तो कोई आश्चर्य नहीं होगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 04, 2026, 13:21 IST
Khabaron Ke Khiladi: यूपी में सियासी दलों की अपनी-अपनी दावेदारी, विश्लेषकों ने बताया किस दल की कैसी तैयारी #IndiaNews #National #KhabaronKeKhiladi #UttarPradesh #UttarPradeshAssemblyElection2027 #UpElection2027 #UpAssemblyElection2027 #UttarPradeshElection2027 #UpPoliticalParties #UpElectionAnalysis #Bjp #Sp #SubahSamachar
