Gurugram News: खालिस्तान नेशनल आर्मी ने छह स्कूलों को भेजा बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल
फोटो- निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरी मेल मिलने से मचा हड़कंपजांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, स्कूलों में की गई छुट्टीईमेल में 40वां खालिस्तान डिक्लेयरेशन डे घोषित करने करने को कहाअमर उजाला ब्यूरो गुरुग्राम। कई निजी स्कूलों को बुधवार की सुबह बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से हड़कंप मच गया। इस बार ई-मेल खालिस्तान नेशनल आर्मी की ओर से भेजा गया है। ई-मेल भेजने वाले ने 29 अप्रैल को 40वां खालिस्तान डिक्लेयरेशन डे घोषित करने को कहा है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को चेतावनी भी दी है। इसके साथ ही धमकी भरे ई-मेल में गुरुग्राम के करीब छह निजी स्कूलों को बम से उड़ाने के साथ ही दिल्ली के लाल किले पर बम धमाका करने की धमकी दी गई है। इसकी सूचना मिलते ही गुरुग्राम के साथ ही दिल्ली पुलिस भी हरकत में आ गई। स्कूलों में बम निरोधक दस्ते के साथ-साथ डॉग स्कवॉड ने निरीक्षण किया। स्कूल परिसरों में कोई संदिग्ध वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है।बुधवार की सुबह 8:33 बजे करीब छह निजी स्कूलों को ई-मेल के जरिये धमकी दी गई। इनमें लिखा है कि स्कूलों के परिसर में विस्फोटक लगाए गए हैं। ई-मेल में लाल किले के बाहर पार्किंग में खड़ी कार में बम लगाए जाने के बारे में भी लिखा गया था। टीमों ने इसकी जांच की। सुरक्षा के मद्देनजर स्कूलों में बच्चों की छुट्टी करके उन्हें घर भेज दिया गया है। इन स्कूलों को मिली धमकीइन स्कूलों में एचडीएफसी स्कूल, सनसिटी स्कूल, एमिटी इंटरनेशनल स्कूल सहित अन्य कई स्कूल आदि शामिल हैं जिनको धमकी भरी ईमेल मिली है। इसके अलावा ईमेल में अंबाला कैंट जंक्शन, रेवाड़ी जंक्शन रेलवे ट्रैक और दिल्ली में आईईडी धमाके की बात कही गई है। इसके बाद रेलवे पुलिस भी हरकत में आ गई है और जांच शुरू कर दी है। धमकी भरे ईमेल में लोगों से कहा गया है कि अगर उन्हें अपनी और अपने बच्चों की जान प्यारी है तो वह आज ट्रेन में सफर न करें।---- पहले भी दी गई थी धमकी गुरुग्राम में पहले भी निजी स्कूलों को इस तरह की धमकी भरा ई-मेल मिल चुके हैं। जनवरी 2026 से अब तक तीन बार स्कूलों को ई-मेल मिले हैं। गुरुग्राम पुलिस ने जांच करते हुए एक मामले में 19 मार्च को गुजरात से आरोपी सौरभ विश्वास उर्फ माइकल को को गिरफ्तार किया था। उसके संबंध बांग्लादेश के एक व्यक्ति से थे। आरोपी ने करीब 300 ईमेल आईडी उपलब्ध कराई गई थी। ---- वर्जन जिन स्कूलों को धमकी भरे ईमेल मिले थे, उनमें पुलिस टीमों, बम निरोधक दस्ते व डॉग स्कवॉड से निरीक्षण कराया गया। निरीक्षण के दौरान स्कूलों में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। ई-मेल भेजने के आईपी एड्रेस के बारे में पता लगाया जा रहा है ताकि मेल भेजने वालों की पहचान करके गिरफ्तार किया जा सके। - संदीप कुमार, पुलिस प्रवक्ता
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 29, 2026, 17:52 IST
Gurugram News: खालिस्तान नेशनल आर्मी ने छह स्कूलों को भेजा बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल #KhalistanNationalArmySendsBombThreatsToSixSchools #SubahSamachar
