Khan Sir Dispute: पटना कोर्ट ने खान सर की अग्रिम जमानत पर फैसला सुरक्षित रखा, 10 जुलाई को आएगा आदेश
पटना की एक अदालत ने चर्चित शिक्षक फैसल खान, जिन्हें 'खान सर' के नाम से जाना जाता है, की कोचिंग संस्थान फायरिंग मामले में दायर अग्रिम जमानत याचिका पर बुधवार को फैसला सुरक्षित रख लिया। अदालत इस मामले में 10 जुलाई को अपना आदेश सुनाएगी। यह मामला जून की शुरुआत में हुई उस घटना से जुड़ा है, जब कुछ असामाजिक तत्वों ने कथित तौर पर खान सर के कोचिंग संस्थान में तोड़फोड़ की थी। आरोप है कि इस दौरान उनके सुरक्षा गार्डों ने फायरिंग की थी। खान सर की ओर से पैरवी कर रहे अधिवक्ता मुरारी तिवारी ने बताया कि अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला 10 जुलाई तक सुरक्षित रख लिया है। उन्होंने कहा कि अदालत के पूर्व आदेशों के तहत खान सर को किसी भी तरह की दंडात्मक कार्रवाई से मिली अंतरिम राहत 10 जुलाई तक जारी रहेगी। पढ़ें:डीएम दफ्तर के सामने दो हजार की रिश्वत लेते धराया बाबू, फाइल बढ़ाने के लिए मांगी थी घूस तिवारी ने बताया कि अदालत में खान सर की अग्रिम जमानत याचिका के अलावा उनके सुरक्षा गार्डों की नियमित जमानत याचिका और कोचिंग संस्थान के तीन अन्य कर्मचारियों की अग्रिम जमानत याचिकाओं पर भी सुनवाई हुई। उन्होंने दलील दी कि फायरिंग की घटना में खान सर की कोई प्रत्यक्ष भूमिका नहीं थी। यह मामला आत्मरक्षा (प्राइवेट डिफेंस) का है और जांच के दौरान खान सर ने हर स्तर पर पुलिस का पूरा सहयोग किया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 08, 2026, 11:26 IST
Khan Sir Dispute: पटना कोर्ट ने खान सर की अग्रिम जमानत पर फैसला सुरक्षित रखा, 10 जुलाई को आएगा आदेश #CityStates #Patna #Bihar #KhanSirNews #KhanSirBail #KhanSirAnticipatoryBail #KhanSirFiringCase #PatnaCourtNews #FaisalKhanNews #CoachingInstituteFiring #BiharNews #KhanSirLatestNews #SubahSamachar
