खुशी कपूर और निम्रत कौर ने रैंप पर बिखेरा जलवा, मनीष मल्होत्रा ने इस वजह से कैंसल किया शो
इन दिनों कई बॉलीवुड एक्ट्रेस मुंबई के चर्चित फैशन वीक में नजर आ रही हैं। नामी फैशन डिजाइनर्स के लिए शो स्टॉपर बन रही हैं। शनिवार को भी खुशी कपूर और निम्रत कौर ने रैंप वॉक की, दोनों का लुक काफी हटकर था। साथ ही इस फैशन वीक में डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का शो भी होने वाला था लेकिन अब यह कैंसिल हो गया है। जानिए, ऐसा किस कारण हुआ मनीष मल्होत्रा का शो इस वजह से हुआ कैंसिल एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह जानकारी साझा की गई है कि मनीष मल्होत्रा का शनिवार का फैशन शो रद्द कर दिया गया है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की मां का निधन हुआ है। इस वक्त वह एक असहनीय दुख से गुजर रहे हैं, ऐसे में उनके लिए फैशन शो करना मुमकिन नहीं है। अब उनकी जगह पर अनुराग गुप्ता का शो फैशन लवर्स काे देखने को मिलेगा। खुशी कपूर ट्रेडिशनल अटायर में दिखीं मुंबई के फैशन वीक में खुशी कपूर ने भी रैंप वॉक की। वह ट्रेडिशनल अटायर में दिखीं। उनकी ड्रेस को आयशा राव ने डिजाइन किया है। खुशी लहंगा ड्रेस में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। इससे पहले भी वह कई फैशन वीक में रैंप वॉक कर चुकी हैं। View this post on Instagram A post shared by Filmfare (@filmfare)
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 21, 2026, 11:42 IST
खुशी कपूर और निम्रत कौर ने रैंप पर बिखेरा जलवा, मनीष मल्होत्रा ने इस वजह से कैंसल किया शो #Bollywood #National #KhushiKapoor #KhushiKapoorRampWalk #NimratKaur #NimratKaurRampWalk #MumbaiFashionWeek #ManishMalhotra #ManishMalhotraCancelsFashionShow #SubahSamachar
