Meerut News: कराटे प्रतियोगिता में खुशी ने जीता स्वर्ण पदक

अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन, किया सम्मानित मेरठ। आरजी पीजी कॉलेज की छात्रा खुशी धामा ने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय कराटे प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। उनका चयन अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता के लिए हो गया है। यह लगातार चौथा वर्ष है जब खुशी ने कराटे में स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने इसी वर्ष चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भी रजत पदक जीता था।महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. निवेदिता कुमारी ने खुशी को सम्मानित किया और महाविद्यालय के एक्सीलेंस अवॉर्ड फंक्शन में नकद पुरस्कार देने का आश्वासन भी दिया। क्रीड़ा प्रभारी प्रो. भावना मित्तल ने खुशी की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की।कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग ने मंगलवार को छात्राओं के लिए प्रधानमंत्री संग्रहालय और अमृत उद्यान का भ्रमण आयोजित किया। जंतु विज्ञान विभाग के सर्टिफिकेट कोर्स के प्रतिभागियों ने मछली बाजार का भ्रमण किया। प्रतिभागियों को विभिन्न प्रकार की मछलियों, उनके पालन-पोषण और प्रजनन के बारे में वैज्ञानिक जानकारी दी गई। उन्होंने सोल, रोहू, सिंघाड़ा और कटला जैसी मछलियों की जानकारी ली। प्रो. कल्पना चौधरी और मंजू सिंह के नेतृत्व में बीएससी तृतीय वर्ष तथा स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों ने इस भ्रमण में भाग लिया।कॉलेज के कंप्यूटर विज्ञान विभाग ने भारतीय ज्ञान प्रणाली और तकनीक क्विज प्रतियोगिता आयोजित की। डॉ. श्वेता मित्तल ने प्रतियोगिता का संचालन किया। शिक्षा विभाग की टीम-2 ने प्रथम पुरस्कार जीता। मनोविज्ञान विभाग की टीम-1 दूसरे स्थान पर रही। राजनीति विज्ञान विभाग की टीम-7 तीसरे और कंप्यूटर विज्ञान विभाग की टीम-6 को सांत्वना पुरस्कार मिला।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 24, 2026, 15:17 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: कराटे प्रतियोगिता में खुशी ने जीता स्वर्ण पदक #KhushiWonTheGoldMedalInTheKarateCompetition. #SubahSamachar