पंचायत की जमीन पर कब्जा लेने के बाद चले लात-घूंसे
संवाद न्यूज एजेंसीझज्जर। छुछकवास पुलिस चौकी के तहत आने वाले गांव बिलौचपुरा में मंगलवार को पंचायत की पांच एकड़ जमीन से कब्जा हटाया गया।कब्जा कई साल पुराना था। पुलिसकर्मियों की रवानगी से पहले बिलौचपुरा के ग्रामीणों और कब्जाधारक में कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में दोनों पक्षों की ओर से लात-घूंसे भी चले। हालांकि पुलिस का कहना है कि उनके पास इसके संबंध में कोई शिकायत नहीं आई है। गांव बिलौचपुरा के सरपंच हरीश ने बताया कि गांव की जमीन पर गांव भिंडावास निवासी एक व्यक्ति ने कब्जा किया था। करीब 40 साल से यह कब्जा चला आ रहा था। ग्राम पंचायत ने कोर्ट में केस किया और पंचायत केस जीत गई। मंगलवार को कब्जाधारक से कब्जा छुड़वाकर ग्राम पंचायत को उस जमीन का कब्जा दिलाने के लिए कार्रवाई की गई। इस दौरान बीडीओ भारती शर्मा को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था। मौके पर पुलिस बल भी तैनात था। जमीन को जोत दिया गया और पोल गाड़कर उसकी निशानदेही करा दी गई। सरंपच हरीश ने आरोप लगाया कि पंचायती जमीन पर कब्जा लेने के बाद कागजी कार्रवाई चल ही रही थी कि पुलिसकर्मी मौके से गांव की तरफ चले गए। कब्जा करने का आरोपी वहां पहुंच गया और गाली-गलौज करने लगा। गांव के लोगों ने ऐसा करने से मना किया, लेकिन वह माना नहीं। उसने गांव के ही एक व्यक्ति को धक्का दिया और उस पर हाथ उठा दिया। इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से लात-घूंसे चले।ठेके पर दे रखी थी जमीनभिंडावास निवासी जिस व्यक्ति ने जमीन पर कब्जा किया था, उसने वह जमीन किसी को करीब 1.5 लाख रुपये में ठेके पर दी हुई थी। इससे ग्राम पंचायत को आर्थिक नुकसान भी हो रहा था।वर्जनजहाजगढ़ और बिलौचपुरा में मंगलवार को दो जगह पर कार्रवाई की थी। जहाजगढ़ में बेरी थाने से टीम गई थी और बिलौचपुरा में छुछकवास पुलिस चौकी से टीम गई थी। अभी तक झगड़े की कोई लिखित शिकायत नहीं आई है। यदि शिकायत आती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।विनोद कुमार, एसएचओ, बेरी थाना 30jjrp12 बिलौचपुरामेंकब्जाकार्रवाईके दौरान पैमाइश के बाद पोल गाड़ती टीम।संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 30, 2026, 20:38 IST
पंचायत की जमीन पर कब्जा लेने के बाद चले लात-घूंसे #KicksAndPunchesExchangedAfterTakingPossessionOfPanchayatLand. #SubahSamachar
