संगठनात्मक गतिविधियों को गति देें कार्यकर्ता : हरविंद कोहली

संवाद न्यूज एजेंसीझज्जर। भारतीय जनता पार्टी के कमलम कार्यालय में नवनियुक्त जिला प्रभारी हरविंद कोहली ने बेरी और झज्जर विधानसभा के केंद्र प्रमुखों की बैठक ली। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विकास वाल्मीकि ने की। संगठन की मजबूती, बूथ स्तर तक संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाने और कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई।जिला प्रभारी हरविंद कोहली ने सभी केंद्र प्रमुखों से संगठन की योजनाओं को प्रत्येक कार्यकर्ता तक पहुंचाने और बूथों को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया। विकास वाल्मीकि ने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति बूथ एवं केंद्र स्तर के कार्यकर्ताओं में निहित है। उन्होंने सभी केंद्र प्रमुखों से नियमित बैठकें आयोजित करने, प्रत्येक बूथ पर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने और केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है और सभी के सामूहिक प्रयासों से भारतीय जनता पार्टी को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा। बैठक के अंत में संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक आयोजित करने और प्रत्येक केंद्र पर सक्रियता बढ़ाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर जिला परिषद चेयरमैन कप्तान बिरधाना, संजीव सैनी, जयकिशन छिल्लर, गीतांशु चावला, दिनेश शेखावत, सुनीता चौहान उपस्थित रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 30, 2026, 20:39 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




संगठनात्मक गतिविधियों को गति देें कार्यकर्ता : हरविंद कोहली #KicksAndPunchesExchangedAfterTakingPossessionOfPanchayatLand. #SubahSamachar