Yamuna Nagar News: शादी के लिए किया युवती को अगवा
यमुनानगर। छछरौली थाना क्षेत्र के एक गांव से युवक ने शादी का झांसा देकर युवती को अगवा कर लिया। पुलिस ने युवती के परिजनों की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। छछरौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 21 वर्षीय लड़की पांच मार्च को सुबह नौ बजे किसी काम से बाहर गई थी मगर उसके बाद वापस नहीं लौटी। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कुछ भी पता नहीं चला। जांच के दौरान उन्हें मालूम हुआ कि उसकी लड़की को गांव नगला निवासी प्रिंस शादी का झांसा देकर अगवा करके ले गया है। उसने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 08, 2026, 03:14 IST
Yamuna Nagar News: शादी के लिए किया युवती को अगवा #KidnappedGirlForMarriage #SubahSamachar
