UP: कानपुर के नर्सिंगहोम में हुआ था किडनी ट्रांसप्लांट; दो का था प्लान पर एक हुआ, OT टेक्नीशियंस ने खोले राज
कानपुर किडनी ट्रांसप्लांट प्रकरण में शहर के बड़े और नामी नर्सिंगहोम का नाम सामने आया है। यहां कुछ दिन पहले ही गुर्दा प्रत्यारोपित हुआ था। यह जानकारी पुलिस को गुरुवार को गिरफ्तार हुए ओटी टेक्नीशियन कुलदीप सिंह राघव और राजेश कुमार से पूछताछ में हुई है। दोनों ने अधिकारियों को बताया है कि यह नर्सिंगहोम रेलवे क्रॉसिंग के नजदीक बना हुआ है। रोजाना काफी संख्या में मरीज आते हैं। कई छोटे-बड़े ऑपरेशन भी होते हैं। पुलिस ने नर्सिंगहोम के दो स्टाफ को हिरासत में लिया है। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि कुलदीप सिंह राघव और राजेश कुमार दोनों ओटी टेक्नीशियन हैं। राजेश कुमार का प्रमोशन हो गया है। उसे ओटी मैनेजर बना दिया गया है। उसका वेतन 70 हजार महीना है जबकि कुलदीप को 42 हजार रुपये मिलते हैं। दोनों डॉ. रोहित के संपर्क में थे। डॉ. रोहित एनेस्थीसिया के डॉक्टर हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 03, 2026, 06:06 IST
UP: कानपुर के नर्सिंगहोम में हुआ था किडनी ट्रांसप्लांट; दो का था प्लान पर एक हुआ, OT टेक्नीशियंस ने खोले राज #CityStates #Kanpur #UttarPradesh #KanpurNews #KanpurCrimeNews #KanpurPolice #KanpurKidneyTransplantScandal #PoliceCommissionerRaghubirLal #DcpSmQasimAbidi #IllegalOrganTradeKanpur #GhaziabadMedicalStaffArrest #SubahSamachar
