Kim Kardashian: किम कार्दशियन ने लुईस हैमिल्टन संग रिश्ते पर लगाई मुहर, रोमांटिक अंदाज में पोस्ट की तस्वीर
मशहूर हॉलीवुड सेलिब्रिटी किम कार्दशियन और फॉर्मूला वन चैंपियन लुईस हैमिल्टन के रिलेशनशिप में होने की अटकलें काफी समय से लग रही थीं। दोनों को अक्सर साथ देखा जाता था। सोमवार देर रात किम कार्दशियन ने इंस्टाग्राम पर फैमिली, फ्रेंड्स के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें लुईस हैमिल्टन भी नजर आए। इन तस्वीरों को देखकर फैंस ने भी रिएक्शन दिए हैं। रोमांटिक अंदाज में दिए पोज किम कार्दशियन ने लुईस के साथ जो तस्वीर पोस्ट की है, उसमें इनकी नजदीकियां साफ नजर आ रही हैं। दोनों किसी कपल की तरह फोटो क्लिक करवा रहे हैं। साथ में किम का छोटा बेटा भी नजर आ रहा है। आगे तस्वीरों में किम के दोस्त हैं, जो उनके साथ गेट-टुगेदर को एंज्वॉय कर रहे हैं। View this post on Instagram A post shared by Kim Kardashian (@kimkardashian) फैंस ने भी दिए किम की पोस्ट पर रिएक्शन किम कार्दशियन के फैंस ने जब लुईस के साथ उनकी तस्वीर इंस्टाग्राम पर देखी तो जमकर रिएक्शन दिए। कई फैंस ने क्यूट फैमिली जैसे कमेंट लिखे। वहीं कुछ फैंस ने हार्ट, फायर इमोजी इस जोड़ी के लिए पोस्ट किए।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 14, 2026, 05:40 IST
Kim Kardashian: किम कार्दशियन ने लुईस हैमिल्टन संग रिश्ते पर लगाई मुहर, रोमांटिक अंदाज में पोस्ट की तस्वीर #Hollywood #National #KimKardashian #LewisHamilton #SubahSamachar
