'ओवैसी से सीखे विपक्ष': किरेन रिजिजू ने की एआईएमआईएम चीफ की तारीफ, बोले- साफ हुआ कौन है भारत विरोधी गैंग?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में बयान देते हुए एलन मस्क को लेकर एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने टिप्पणी की। इस पर भारतीय जनता पार्टी का बयान सामने आया है। भाजपा नेता और केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने ओवैसी की तारीफ करते हुए कहा कि कभी-कभी असदुद्दीन ओवैसी भारत के राष्ट्रीय हित से जुड़े मुद्दों पर समझदारी बातें करते हैं, हालांकि हम उनकी कट्टर मुस्लिम-केंद्रित नीतियों का विरोध करते हैं। अगर विपक्ष के कुछ नेता हमारी बात नहीं सुनना चाहते तो उन्हें ओवैसी से सीखना चाहिए। अब यह साफ है कि 'भारत-विरोधी गिरोह' कौन हैं। ओवैसी ने क्या कहा असदुद्दीन ओवैसी ने एलोन मस्क के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा,'कोई गोरा हमें हुक्म नहीं दे सकता। नरेंद्र मोदी से मेरी 100 मतभेद हो सकती हैं, लेकिन मैं अपने देश और संवैधानिक पद का अपमान बर्दाश्त नहीं करूंगा। हमें दुनिया में सबसे सस्ता डेटा मिल रहा है।' बता दें कि लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी पीएम मोदी का विरोध करने से कभी पीछे नहीं हटे हैं। लेकिन जब एलोन मस्क ने भारत के राजनीतिक और व्यावसायिक फैसलों पर अधिकार को लेकर सवाल उठाया, तो ओवैसी ने सरकार का विरोध करने और किसी विदेशी व्यवसायी को देश में शर्तें तय करने देने के बीच का फर्क समझा दिया। ओवैसी का यह रुख राहुल गांधी के रुख से एकदम अलग था। मस्क के आरोपों के बाद राहुल गांधी के पोस्ट पर भाजपा हमलावर है।यह विवाद तब शुरू हुआ जब स्पेसएक्स के मालिक और टेस्ला के सीईओ एलोन मस्क ने भारत में स्टारलिंक प्रवेश को लेकर सवाल किया था। (खबर अपडेट की जा रही है)
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 17, 2026, 10:09 IST
'ओवैसी से सीखे विपक्ष': किरेन रिजिजू ने की एआईएमआईएम चीफ की तारीफ, बोले- साफ हुआ कौन है भारत विरोधी गैंग? #IndiaNews #National #KirenRijiju #AsaduddinOwaisi #PmModi #ElonMusk #Bjp #Aimim #IndianPolitics #SubahSamachar
