Sonipat News: किसान कल्याण रथ यात्रा से गांव-गांव पहुंचेगी योजनाओं की जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसीसोनीपत। किसानों को कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाने और उन्हें आधुनिक खेती के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से कृषि विभाग जल्द ही जिले में किसान कल्याण रथ यात्रा शुरू करेगा। इस विशेष अभियान के तहत स्पेशल मोबाइल वैन गांव-गांव जाकर किसानों से सीधा संवाद स्थापित करेंगी और उन्हें केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न कृषि योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराएगी। इसके साथ ही पात्र किसानों का मौके पर ही पंजीकरण करवाने और उनकी समस्याओं का समाधान करने का भी प्रयास किया जाएगा।केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में किसानों तक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने के लिए यह पहल की जा रही है। विभाग का मानना है कि कई बार जानकारी के अभाव में किसान सरकार की लाभकारी योजनाओं से वंचित रह जाते हैं जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। ऐसे में यह रथ यात्रा किसानों और विभाग के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम बनेगी। खरीफ सीजन की शुरुआत हो चुकी है और किसानों के लिए अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उनके बारे में किसानों को बताया जाएगा। उन्हें योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों के बारे में भी बताया जाएगा।प्रतिदिन पांच गांवों तक पहुंचेगी विशेष मोबाइल वैनकृषि विभाग की ओर से चलाई जाने वाली यह विशेष मोबाइल वैन प्रतिदिन पांच गांवों को कवर करेगी। गांवों में पहुंचकर विभाग के अधिकारी और कर्मचारी किसानों के साथ बैठक करेंगे तथा उनकी समस्याओं और सुझावों को भी सुनेंगे। किसानों को मेरा पानी-मेरी विरासत योजना, धान की सीधी बिजाई तकनीक, जल संरक्षण उपायों तथा अन्य कृषि कल्याण योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। किसान कल्याण रथ यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से संबंधित समस्याओं का समाधान भी किया जाएगा। इस बार कृषि विभाग का सबसे अधिक फोकस प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर रहेगा। विभाग ने खरीफ सीजन के दौरान जिले में करीब छह हजार एकड़ भूमि पर प्राकृतिक खेती कराने का लक्ष्य निर्धारित किया है।वर्जन किसानों को विभाग की विभिन्न योजनाओं के प्रति जागरूक करने के लिए किसान कल्याण रथ यात्रा शुरू करने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत प्रत्येक दिन एक मोबाइल वैन पांच गांवों को कवर करेगी। किसानों को फसल पंजीकरण, प्राकृतिक खेती और सरकार की अन्य कल्याणकारी योजनाओं के प्रति विशेष रूप से प्रोत्साहित किया जाएगा। -वीरेंद्र आर्य, कृषि उपनिदेशक सोनीपत
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 27, 2026, 17:11 IST
Sonipat News: किसान कल्याण रथ यात्रा से गांव-गांव पहुंचेगी योजनाओं की जानकारी #KisanKalyanRathYatraWillReachEveryVillageWithInformationAboutTheSchemes. #SubahSamachar
