Meerut News: किशोरी कुछ ऐसा इंतजाम हो जाए... पर थिरके श्रद्धालु

- खाटू श्याम मंदिर में फाल्गुन महोत्सव के चौथे दिन बाबा के भजनों पर थिरके श्रद्धालुमाई सिटी रिपोर्टरश्री खाटू श्याम मंदिर छोटा खाटू धाम में फाल्गुन महोत्सव का चौथा दिनमेरठ। श्री खाटू श्याम मंदिर छोटा खाटू धाम बागपत रोड में फाल्गुन महोत्सव के चौथे दिन बाबा के भजनों पर श्रद्धालु जमकर थिरके। विनीता संदीप पाराशर ने ज्योति प्रज्ज्वलित कर श्याम बाबा का आह्वान किया। जितेंद्र शर्मा ने गणेश वंदना के साथ भजन संध्या का शुभारंभ किया। भजन गायिका आरोही राघव ने मधुर भजन सुनाकर भक्तों में जबरदस्त उत्साह भर दिया। किशोरी कुछ ऐसा इंतजाम हो जाए भजन को सुनकर सभी लोग झूम उठे।श्याम बाबा को छप्पन भोग के साथ सवा मनी हलवे का भोग भी लगाया गया। पूर्व विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल ने बाबा का दीपक जलाया। मंदिर अध्यक्ष प्रभात शर्मा ने पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। मंदिर में आए भक्तों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। नीरज गुरु जी और अक्षित वशिष्ट ने भी श्याम बाबा का गुणगान किया। कोलकाता के फूलों से डोला सजाया गया। इस अवसर पर अनिल गोल्डी, मुदित मांगलिक, संजय माहेश्वरी, शुभम अग्रवाल, कर्मवीर यादव, दीपक गोयल, अभि सिंघल, आदित्य शर्मा, मोनू पंडित आदि रहे। विदेशी फूलों से किया बाबा का शृंगारमेरठ। शहर दाल मंडी स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में वार्षिक उत्सव और फाल्गुन महोत्सव मनाया गया। इस दौरान बाबा का शृंगार विदेशी फूलों से किया गया। रोहित कंसल, प्रवीण अग्रवाल, सौरभ बंसल और अंकित बंसल ने बाबा के शृंगार की सेवा दी। शृंगार के बाद मंदिर के पुजारी हरीश रतूड़ी ने आरती की। कमल नयन बिंदल ने छप्पन भोग और सवा मणि की सेवा की। प्रवीण भोला, अनिल भोला ने श्याम रसोई की सेवा की। अजय गोयल ने सवा मणि तथा योगी नरूला ने छप्पन भोग व कुल्फी का भोग लगाया। शाम की आरती के बाद दिल्ली की शीतल पांडे और मेरठ की पूजा शर्मा ने भजनों से भक्तों को मंत्रमुग्ध किया। इस अवसर पर अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता, महामंत्री राधेश्याम अग्रवाल, कोषआध्यक्ष कमल नयन बिंदल, राजीव मित्तल, मनोज गुप्ता, संदीप मित्तल, अजय मित्तल, विपिन गुप्ता, सचिन मित्तल रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 24, 2026, 18:35 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: किशोरी कुछ ऐसा इंतजाम हो जाए... पर थिरके श्रद्धालु #Kishori #SomeSuchArrangementShouldBeMade...ButTheDevoteesDanced #SubahSamachar