Kota Building Collapse Live: कोटा में 3 मंजिला इमारत ढही, दो की मौत; मलबे में दबे 13 लोगों को बाहर निकाला गया
कोटा में शनिवार रात करीब 9 बजे एक 3 मंजिला बिल्डिंग ढह गई। इसके मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। सूचना पर पुलिस टीम और बचाव दल मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। टीमें मलबे से लोगों को निकालने का प्रयास कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, तलवंडी इलाके में इस बिल्डिंग के अंदर एक रेस्टोरेंट चल रहा था। घटना के समय कुछ ग्राहक और रेस्टोरेंट में काम करने वाले 12 से 15 कर्मचारी मौजूद थे, जिनके मलबे में दबे होने की आशंका है। इलाके में बिजली बंद करवा दी गई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया- हमें आवाज आई जैसे पटाखे छूट रहे हों। हम तुरंत मौके पर पहुंचे। अंदर से बचाओ-बचाओ की आवाजें आ रही थी। इस बिल्डिंग के पीछे की बिल्डिंग में कई दिनों से काम चल रहा है। डेली ड्रिल मशीन, हैमर चलते हैं, जिसके कारण पूरी बिल्डिंग में वाइब्रेशन हो रहा था। रात करीब 9 बजे के अचानक ब्लास्ट की आवाज आई और बिल्डिंग नीचे गिर गई।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 07, 2026, 22:43 IST
Kota Building Collapse Live: कोटा में 3 मंजिला इमारत ढही, दो की मौत; मलबे में दबे 13 लोगों को बाहर निकाला गया #CityStates #Kota #Rajasthan #KotaAccident #BuildingCollapse #Talwandi #RajasthanNews #RestaurantAccident #RescueOperation #KotaBuildingAccidentLive #SubahSamachar
