Kotputli-Behror News: हाईवे पर बस और कार की भीषण भिड़ंत, डैशकैम में कैद हुआ हादसा; बाल-बाल बचा परिवार
अलवर-बहरोड़ मुख्य राजमार्ग पर शनिवार को एक निजी बस और कार के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब बस चालक ने अचानक बिना संकेत दिए वाहन मोड़ दिया। गनीमत रही कि कार में लगे एयरबैग समय पर खुल गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया और कार सवार परिवार सुरक्षित बच गया। पूरी घटना कार के डैशकैम में रिकॉर्ड हो गई है। कैसे हुआ हादसा पीड़ित कार चालक राहुल यादव ने बताया कि वे अपने गांव मांचल से अलवर एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार नई सब्जी मंडी के पास पहुंची, सामने से आ रही बस के चालक ने लापरवाही से अचानक बस मोड़ दी। अचानक आए इस मोड़ के कारण कार चालक को संभलने का मौका नहीं मिला और कार बस से टकरा गई। ये भी पढ़ें:Jaipur News:मजदूर दिवस पर अशोक गहलोत का सरकार पर निशाना, न्यूनतम मजदूरी और सिलिकोसिस पर जताई चिंता एयरबैग ने बचाई जान टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि समय पर एयरबैग खुलने से कार में सवार लोगों को गंभीर चोटें नहीं आईं। स्थानीय लोगों के अनुसार यदि एयरबैग सक्रिय नहीं होते तो हादसा जानलेवा साबित हो सकता था। फरार चालक की तलाश जारी हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। अब डैशकैम फुटेज और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी बस चालक और वाहन की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 02, 2026, 09:31 IST
Kotputli-Behror News: हाईवे पर बस और कार की भीषण भिड़ंत, डैशकैम में कैद हुआ हादसा; बाल-बाल बचा परिवार #CityStates #Rajasthan #Kotputli-behror #AlwarAccident #BusCarCollision #DashcamVideo #HighwayCrash #AirbagSavedLife #DriverAbsconding #KotputliNews #RoadAccident #PoliceInvestigation #RajasthanNews #SubahSamachar
