बरेली: आधी रात को रोहिणी नक्षत्र में जन्मे कन्हाई, जयकारों के बीच गूंजी बधाई; देखें जन्माष्टमी की तस्वीरें

बरेली के मंदिरों में शुक्रवार की मध्य रात्रि रोहिणी नक्षत्र में कान्हा का जन्म हुआ तो परिसर जयकारों और बधाइयों से गूंज उठा। भक्तों ने नंदलाल को पंचामृत से स्नान कराया और आरती उतारी। माखन-मिश्री का भोग लगाकर प्रसाद ग्रहण किया। तुलसी पत्र, कमल और मोर पंख भी अर्पित किए। सुबह से ही मंदिरों में शुरू हुआ पूजन का क्रम देर रात तक जारी रहा। मंदिरों और घरों में भगवान कृष्ण की मनमोहक झांकियां सजाई गईं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 05, 2026, 07:58 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




बरेली: आधी रात को रोहिणी नक्षत्र में जन्मे कन्हाई, जयकारों के बीच गूंजी बधाई; देखें जन्माष्टमी की तस्वीरें #CityStates #Bareilly #UttarPradesh #KrishnaJanmashtami #Janmashtami2026 #Janmashtami #SubahSamachar