रश्मिका मंदाना से क्यों आकर्षित होती हैं कृति सेनन? साझा किया कॉकटेल 2 में काम करने का अनुभव
अभिनेत्री कृति सेनन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म कॉकटेल 2 को लेकर चर्चाओं में हैं। फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना और शाहिद कपूर भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। पहली बार कृति सेनन और रश्मिका मंदाना साथ में नजर आएंगी। अक्सर जब दो ए लिस्ट एक्ट्रेस एक ही फिल्म में आती हैं, तो चर्चाएं बटोरती हैं। अब हाल ही में कृति ने रश्मिका के साथ काम करने के अनुभव को साझा किया है। रश्मिका बहुत अच्छी हैं हाल ही में एक अवॉर्ड इवेंट में कृति सेनन ने रश्मिका मंदाना के साथ कॉकटेल 2 में काम करने के अनुभव के बारे में बताया। एक्ट्रेस ने कहा कि रश्मिका बहुत ही सच्ची, दयालु, प्यारी और मिलनसार हैं। उनमें जरा भी इनसिक्योरिटी नहीं है। बस अच्छाई ही अच्छाई है और मुझे लगता है कि मैं पॉजिटिव एनर्जी से अट्रैक्ट होती हूं। अगर मुझे किसी की ऊर्जा और पॉजिटिविटी महसूस होती है, तो मैं उसकी ओर आकर्षित हो जाती हूं। मुझे उनके साथ काम करके बहुत मजा आया, और वह कमाल की हैं। मैं उन्हें बहुत पसंद करती हूं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 08, 2026, 17:05 IST
रश्मिका मंदाना से क्यों आकर्षित होती हैं कृति सेनन? साझा किया कॉकटेल 2 में काम करने का अनुभव #Bollywood #National #KritiSanon #RashmikaMandanna #ShahidKapoor #Cocktail2 #KritiSanonPraisesRashmikaMandanna #KritiSanonOnRashmikaMandanna #KritiSanonRashmikaMandannaInCocktail2 #Cocktail2ReleaseDate #Cocktail2Story #Cocktail2Starcast #SubahSamachar
