Faridabad News: गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन से जीती कुमाऊं किंग्स

फरीदाबाद। खेड़ी गुजरान स्थित एकेपी क्रिकेट मैदान पर सोमवार को कुमाऊं किंग्स ने जीनियस क्रिकेट क्लब को 53 रनों से हरा दिया। 20 ओवर के मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए कुमाऊं किंग्स ने 177 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए जीनियस महज 124 रन पर ऑल आउट हो गई। किंग्स के लिए रितेश ने 45, गौरव ने 25, पंकज ने 16 और दीपक ने 15 रन का योगदान दिया। जीनियस के गौतम और सतीश तीन-तीन विकेट लिए। जवाब में जीनियस के अखिलेश ने 30, हर नारायण ने 18 और रोबिन ने 16 रन बनाए। किंग्स के गौरव भंडारी और दीपक ने दो-दो विकेट लिए जबकि आशुतोष, नरेंद्र, नवीन और रितेश को एक-एक विकेट मिला। गौरव भंडारी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 13, 2026, 17:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Faridabad News: गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन से जीती कुमाऊं किंग्स #KumaonKingsWonDueToStrongPerformanceOfBowlers #SubahSamachar