Kotdwar News: भाषण प्रतियोगिता में कुमकुम भारद्वाज रहीं प्रथम
कण्वघाटी (कोटद्वार)। राजकीय महाविद्यालय कण्वघाटी की एनएसएस इकाई एवं एंटी ड्रग्स सेल की ओर से शिक्षा ही नहीं संस्कार भी चाहिए, नशामुक्त उत्तराखंड चाहिए थीम पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में कुमकुम भारद्वाज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान डू समथिंग सोसाइटी की ओर से मातृ-पितृ विहीन छात्र-छात्राओं को आर्थिक सहायता के चेक भी वितरित किए गए। मुख्य अतिथि प्रकाश चंद्र कोठारी ने छात्रों को संस्कारयुक्त और नशामुक्त जीवन जीने का संदेश दिया। प्राचार्य प्रो. हरिश्चंद्र ने युवाओं से अनुशासित रहने का आह्वान किया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गीता रावत शाह ने कहा कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाना देश के भविष्य के लिए जरूरी है। प्रतियोगिता में अंशिका बिष्ट द्वितीय और तनीषा तृतीय स्थान पर रहीं। इस अवसर पर रिपुदमन सिंह बिष्ट, विपिन जदली, मयंक कोठारी आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ. अनुराग शर्मा ने किया। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 12, 2026, 19:17 IST
Kotdwar News: भाषण प्रतियोगिता में कुमकुम भारद्वाज रहीं प्रथम #KumkumBhardwajStoodFirstInTheSpeechCompetition #SubahSamachar
