Kullu News: कुंदलिंग रिंपोछे का अटल टनल पर स्वागत
सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। 13 जून से आध्यात्मिक गुरु क्याब्जे कुंदलिंग रिंपोछे मनाली प्रवास पर रहे। शनिवार से उनका तीन दिवसीय लाहौल दौरा शुरू हुआ है। ऐसे में अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल पर पहुंचने पर पूर्व विधायक रवि ठाकुर सहित तोदघाटी के लोगों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान लाहौल-स्पीति की विभिन्न बौद्ध संस्थाओं और सामाजिक संगठनों ने भी पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ उनका अभिनंदन किया। रवि ठाकुर ने कहा कि रिंपोंछे का लाहौल आगमन समूचे क्षेत्र के लिए आध्यात्मिक उत्साह, शांति एवं सौहार्द का प्रतीक है। उनके पावन सान्निध्य एवं आशीर्वाद से क्षेत्र में सुख, समृद्धि और सद्भावना का संचार होगा। उन्होंने कहा कि 21 और 22 जून को रिंपोछे लाहौल के छीका-रारिक स्थित पालहमो में दो दिवसीय बौद्ध धर्म परिचय और पलदेन ल्हमो जेनंग प्रदान करेंगे। मठ के सदस्य एवं प्रशासक लोबजंग नमज्ञाल ने सभी श्रद्धालुओं से अभिषेक एवं दीक्षा समारोह में भाग लेने की अपील की है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 20, 2026, 15:58 IST
Kullu News: कुंदलिंग रिंपोछे का अटल टनल पर स्वागत #KundlingRinpocheWelcomedAtAtalTunnel. #SubahSamachar
