Lucknow News: निर्माणाधीन मकान में करंट की चपेट में आया मजदूर, थोड़ी ही देर में तोड़ दिया दम
राजधानी लखनऊ में रविवार को निर्माणाधीन मकान में फैले बिजली के तारों की चपेट में आकर मजदूर की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के ज्योति नगर की है। यहां के रहने वाले मोहम्मद अरमान सुबह मजदूर चौराहे से रानीखेड़ा निवासी मनोज (22) को अपने निर्माणाधीन मकान में मजदूरी के लिए ले गए थे। काम के दौरान मनोज मकान में फैले बिजली के तारों की चपेट में आ गया। उसे सीएचसी, मोहनलालगंज पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने मकान मालिक से घटना के संबंध में पूछताछ शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस घटना की पड़ताल कर रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 16, 2026, 15:12 IST
Lucknow News: निर्माणाधीन मकान में करंट की चपेट में आया मजदूर, थोड़ी ही देर में तोड़ दिया दम #CityStates #Lucknow #UttarPradesh #LucknowAccident #Mohanlalganj #LabourerDeath #ElectricShock #SubahSamachar
