Meerut News: हरिद्वार में लगाई महिलाओं ने डुबकी, भोले से घर-व्यापार बचाने की प्रार्थना की

सेक्टर-2 और गोल मंदिर के पास सेक्टर-3, 4 के चौराहे पर चला धरनामाई सिटी रिपोर्टरमेरठ। सुप्रीम कोर्ट के आदेश से सहमी महिलाएं सोमवार को हरिद्वार पहुंची। हर की पैड़ी पर गंगा जी में डुबकी लगाकर महादेव से अपने घर-व्यापार को बचाने की प्रार्थना की। वहीं दूसरी ओर, सेक्टर-2 और गोल मंदिर के पास सेक्टर-3, 4 के चौराहे पर भी धरना जारी रहा। इसी के साथ व्यापारी संजीव मित्तल की सुप्रीम कोर्ट में दाखिल जनहित याचिका पर बुधवार को सुनवाई प्रस्तावित है।आवास एवं विकास परिषद ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बीते 8 अप्रैल को 44 संपत्तियां सील कर दी थीं। इन आवासीय भवनों में पूरी तरह से व्यावसायिक गतिविधियां हो रही थीं। आवासीय भवनों में पूर्ण व्यावसायिक प्रयोग पर सर्वोच्च न्यायालय ने यह आदेश 14 जुलाई को दिया था। इसी के तहत परिषद की ओर से इन संपत्तियों का सर्वे किया गया था। संपत्ति स्वामियों को नोटिस जारी कर 15 दिन में इनके ध्वस्तीकरण के निर्देश दिए हुए हैं। इनमें 16 संपत्तियां ऐसी हैं जिनके एक ही मालिक हैं जबकि अन्य संपत्तियों में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, स्कूल, बेंक्वेट हॉल, नर्सिंग होम, ज्वैलरी शोरूम, डेयरी, मिठाई की दुकान आदि हैं।सोमवार को रंगोली मंडप, डॉ. सुधा अस्पताल, सेनफोर्ड अस्पताल, डॉ. अशोक गर्ग के क्लीनिक के पास में ध्वस्तीकरण तेजी से चलता रहा। पूरे बाजार में एक बार फिर से लगातार घन, हथौड़े और ड्रिल मशीनों का शोर गूंज रहा है। सोमवार को सेक्टर-2 व गोल मंदिर के पास सेक्टर-3, 4 के चौराहे पर भी महिलाओं ने धरना जारी रखा। इसी के साथ हरिद्वार में महिलाएं पहुंचीं और गंगास्नान कर जल भरा। शीतल पुजानी, जगरोशनी और रुपाली शर्मा आदि शामिल रहीं। महिलाओं ने महादेव को नमन कर घर और व्यापार बचाने की प्रार्थना की। महिलाओं ने बताया कि मंगलवार को शिवरात्रि पर गंगाजल से महादेव का अभिषेक करेंगी। इसी के साथ महिलाओं ने दिन में बाजारों और मोहल्लों में जाकर जन समर्थन जुटाया।---------------

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 10, 2026, 20:23 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: हरिद्वार में लगाई महिलाओं ने डुबकी, भोले से घर-व्यापार बचाने की प्रार्थना की #LadiesWentToHaridwarAndPickGangajal #SubahSamachar