Bareilly News: दहेज के लिए महिला डॉक्टर को प्रताड़ित करने का आरोप, ससुरालवालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरेली के प्रेमनगर इलाके की निवासी महिला डॉक्टर का विवाह फरीदाबाद में हुआ है। उनका आरोप है कि ससुरालवालों ने उनसे दहेज की मांग की। डॉक्टर के पति से फुसलाकर मकान अपने नाम करा लिया। महिला डॉक्टर ने प्रेमनगर थाने में ससुरालवालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। शहर के सर्वोदयनगर निवासी डॉक्टर प्रशांसी सिंह ने प्रेमनगर थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह को बताया कि उनका विवाह एक साल पहले हरियाणा में फरीदाबाद के चिराग सिंगला से हुआ था। विवाह में प्रशांसी के परिजनों ने कई लाख रुपये खर्च किए, लेकिन उनकी सास ललता सिंगला, ससुर कुंवरसेन सिंगला, ननद अमीष सिंगला और ममिया ससुर डॉक्टर गौरव गुप्ता दहेज से खुश नहीं थे। दहेज के लिए यह लोग उन्हें लगातार प्रताड़ित करते थे। प्रशांसी ने बताया कि ससुरालवाले इनोवा कार की मांग कर उनकी पिटाई करते थे। कार नहीं लाने पर उन्हें घर में नहीं रहने देते थे। प्रशांसी का आरोप है कि उनके जेवर भी चारों लोगों ने हड़प लिए। सास-ससुर ने उनके पति को फुसलाकर मकान भी अपने नाम करा लिया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 04, 2026, 10:21 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bareilly News: दहेज के लिए महिला डॉक्टर को प्रताड़ित करने का आरोप, ससुरालवालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज #CityStates #Bareilly #DowryHarassment #Fir #LadyDoctor #SubahSamachar