Lakshya Sen vs CY Lin Highlight: ऑल इंग्लैंड के फाइनल में हारे लक्ष्य सेन, खिताब से चूके; लिन चुन-यी ने दी मात
भारत के अनुभवी शटलर लक्ष्य सेन ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में हार गए हैं। पुरुष एकल वर्ग के खिताबी मुकाबले में लक्ष्य को चीनी ताइपे के लिन चुन-यी के खिलाफ 15-21, 20-22 से हार का सामना करना पड़ा। दोनों खिलाड़ियों के बीच यह मुकाबला बर्मिंघम में खेला गया।लक्ष्य सेन के पास न केवल खिताब जीतने बल्कि जनवरी में लिन चुन-यी से मिली हार का बदला लेने का भी सुनहरा मौका था, लेकिन वह इससे चूक गए।इससे पहले सेन को इंडिया ओपन के क्वार्टरफाइनल में लिन चुन-यी के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 08, 2026, 15:38 IST
Lakshya Sen vs CY Lin Highlight: ऑल इंग्लैंड के फाइनल में हारे लक्ष्य सेन, खिताब से चूके; लिन चुन-यी ने दी मात #Sports #National #LakshyaSen #LakshyaSenAllEnglandOpen #AllEnglandOpenFinal #CyLinVsLakshyaSenHeadToHead #CyLinVsLakshyaSen #AllEnglandOpen2025 #AllEngland2026Live #LakshyaSenMatchToday #SubahSamachar
