Delhi NCR News: ई-पत्रिका 'सरस्वती संगम' का विमोचन
नई दिल्ली। उत्तर रेलवे क्षेत्रीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक महाप्रबंधक राजेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में बड़ौदा हाउस में हुई। इस दौरान उन्होंने राजभाषा ई-पत्रिका 'सरस्वती संगम' के वर्ष 2026 के प्रथम अंक का विमोचन किया। बैठक में महाप्रबंधक ने सभी अधिकारियों को गृह मंत्रालय के लक्ष्यों के अनुरूप हिंदी में कार्य सुनिश्चित करने और निरीक्षण रिपोर्ट में राजभाषा प्रगति का उल्लेख करने के निर्देश दिए। मुख्य राजभाषा अधिकारी शिल्पी अग्रवाल ने सभी से हिंदी में कार्य करने और अधीनस्थों को प्रेरित करने का आग्रह किया। बैठक का संचालन उप महाप्रबंधक पुनीत सिंह ने किया। ब्यूरो
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 30, 2026, 18:11 IST
Delhi NCR News: ई-पत्रिका 'सरस्वती संगम' का विमोचन #LaunchOfTheE-magazine'SaraswatiSangam' #SubahSamachar
