Chamba News: डाइट में मेरे शब्द, मेरी कहानी पठन अभियान का शुभारंभ
चनेड़ (चंबा)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान चंबा में मंगलवार को मेरे शब्द, मेरी कहानी थीम पर आधारित पठन अभियान का शुभारंभ हुआ। समग्र शिक्षा के तहत आयोजित यह अभियान 15 अगस्त से 8 सितंबर तक चलेगा। इसका उद्देश्य बच्चों में पढ़ने की आदत, रचनात्मक अभिव्यक्ति, चिंतन और पुस्तकों के प्रति रुचि विकसित करना है।कार्यक्रम का शुभारंभ जिला शिक्षा उप निदेशक (शिक्षा गुणवत्ता) एवं जिला परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा उपमा शर्मा और डाइट प्रधानाचार्य नम्रता शर्मा की उपस्थिति में हुआ। उपमा शर्मा ने कहा कि पुस्तकालय केवल पुस्तकों का संग्रह नहीं, बल्कि ज्ञान, कल्पना और व्यक्तित्व विकास का केंद्र है। डाइट प्रधानाचार्य नम्रता शर्मा ने प्रशिक्षुओं और शिक्षकों से पाठ्य-पुस्तकों के साथ पुस्तकालय की पुस्तकों का नियमित अध्ययन करने का आग्रह किया। लाइब्रेरी कोऑर्डिनेटर एवं डाइट प्रवक्ता डॉ. राशि जंदरोटिया ने अभियान की कार्ययोजना साझा की। उन्होंने बताया कि इसके तहत रीडिंग एंगेजमेंट ड्राइव, दैनिक पठन समय, 100 शब्दों की मौलिक कहानियां, रीडिंग रिफ्लेक्शन कॉर्नर और रीड ए थॉन जैसी गतिविधियां होंगी। डाइट प्रवक्ता डॉ. कविता बिजलवान ने पुस्तकालय के नियम, उद्देश्य और शैक्षिक महत्व पर जानकारी दी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 18, 2026, 23:07 IST
Chamba News: डाइट में मेरे शब्द, मेरी कहानी पठन अभियान का शुभारंभ #LaunchOfThe'MyWords #MyStory'ReadingCampaignAtDIET #SubahSamachar
