Panipat News: विधानसभा में गूंजा वकीलों के चैंबर का मुद्दा, नई बिल्डिंग की मांग

पानीपत। जिला न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं के चैंबर की कमी का मामला विधानसभा में उठाया गया। शहर विधायक ने विधानसभा में अधिवक्ताओं की इस मांग को प्रमुखता से रखा। साथ ही अधिवक्ताओं के लिए नई बिल्डिंग बनाए जाने का प्रस्ताव रखा। पानीपत में अधिवक्ताओं की संख्या तेजी से बढ़ी है। जिस कारण अधिवक्ताओं के लिए चैंबर की व्यवस्था नहीं रही। हाल ही में चार मंजिला नई बिल्डिंग पर एक और मंजिल बनाए जाने का प्रस्ताव तैयार किया गया था। लेकिन जब विशेषज्ञों की टीम ने सुरक्षा के मालिकों की जांच की तो पता चला कि बिल्डिंग इतनी मजबूत नहीं है कि एक और मंजिल बन सके। जिस कारण प्रस्ताव को बीच में ही रोक दिया गया। इसके बाद जिला बार एसोसिएशन के प्रधान सुरेंद्र दुहन ने शहर विधायक प्रमोद विज को पत्र लिखकर अधिवक्ताओं के लिए नई बिल्डिंग बनाए जाने का प्रस्ताव रखा था। जिस पर शहर विधायक ने अधिवक्ताओं की मांग को बजट सत्र के दौरान विधानसभा में प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं को बिना चैंबर के काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बाॅक्सकेबिन बनाए जाने पर चल रहा विचार उधर, जिला बार एसोसिएशन के प्रधान सुरेंद्र दुहन ने बताया कि एक और मंजिल नहीं बनाई जा सकती। लेकिन छत पर केबिन बनाए जाने के प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है। केबिन बनने से भी समस्या कुछ हद तक समाप्त हो सकेगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 02, 2026, 03:21 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: विधानसभा में गूंजा वकीलों के चैंबर का मुद्दा, नई बिल्डिंग की मांग #Lawyers'ChamberIssueRaisedInTheAssembly #DemandForANewBuilding #SubahSamachar