Panipat News: लीगल डिफेंस काउंसिल सिस्टम के विरोध में वकीलों ने बंद रखा काम

पानीपत। बार काउंसिल पंजाब एवं हरियाणा के आह्वान पर अधिवक्ताओं का कार्य बहिष्कार शनिवार को भी जारी रहा। वकीलों के वर्क सस्पेंड पर रहने के कारण जिला अदालत और समालखा उप-न्यायालय में कामकाज प्रभावित रहा।अधिवक्ता राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा लागू की जा रही लीगल एंड डिफेंस काउंसिल सिस्टम प्रणाली का लगातार विरोध कर रहे हैं। जिला बार एसोसिएशन के प्रधान सुरेंद्र सिंह दूहन ने कहा कि संयुक्त कार्रवाई समिति (जेएसी) के निर्णय अनुसार सभी अधिवक्ता एकजुट हैं। जब तक वकीलों के हितों की अनदेखी बंद नहीं होती और मांगें पूरी नहीं की जातीं, यह आंदोलन जारी रहेगा। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 02, 2026, 03:11 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: लीगल डिफेंस काउंसिल सिस्टम के विरोध में वकीलों ने बंद रखा काम #LawyersSuspendedWorkInProtestAgainstTheLegalDefenceCounselSystem. #SubahSamachar