Pauri News: रस्साकशी में विजयी रहे लक्ष्मीनारायण और सिद्धबाबा बुलडोजर क्लब
शहीद मेले के तहत जीआईसी मैदान में आयोजित हुई प्रतियोगिताएंदुगड्डा (कोटद्वार)। शहीद मेले के तहत जीआईसी मैदान में महिला व पुरुष वर्ग की रस्साकशी प्रतियोगिता हुई। महिलाओं में लक्ष्मीनारायण क्लब और पुरुषों में सिद्धबाबा बुलडोजर क्लब विजयी रहे।नगर पालिका परिषद दुगड्डा व संस्कृति विभाग उत्तराखंड की ओर से शहीद मेला का आयोजन किया जा रहा है। शहीद मेले के तहत महिलाओं व पुरुषों की रस्साकशी प्रतियोगिता जीआईसी के खेल मैदान में आयोजित की गई। पालिकाध्यक्ष शांति बिष्ट ने खिलाड़ियों से परिचय कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। महिलाओं की रस्साकशी प्रतियोगिता में पांच टीमों ने प्रतिभाग किया। इनमें लक्ष्मीनारायण क्लब विजेता व दगड्या क्लब की टीम उप विजेता रही। वहीं, पुरुष वर्ग में शामिल चार टीमों में सिद्धबाबा बुलडोजर क्लब विजयी रहा। श्रीराम क्लब उपविजेता रहा।महिलाओं की कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में सुमन बिष्ट ने प्रथम, रेनू सुंद्रियाल ने द्वितीय, रुचि कंडवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में वर्षा प्रथम, श्वेता द्वितीय, सपना तृतीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में दीपक ध्यानी, सुधीर अग्रवाल, नवीन जुयाल, कैलाश सिंह शामिल रहे। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य सीमा भंडारी, सभासद रेनू सुंद्रियाल, सुशीला देवी, अतुल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 22, 2026, 15:36 IST
Pauri News: रस्साकशी में विजयी रहे लक्ष्मीनारायण और सिद्धबाबा बुलडोजर क्लब #LaxminarayanAndSiddhababaBulldozerClubEmergedVictoriousInTheTugOfWar. #SubahSamachar
