Aligarh News: एक नवंबर को कान्हा वन में लगेगा विधिक जागरूकता शिविर

निःशुल्क कानूनी सहायता और सरकारी योजनाओं की मिलेगी जानकारीअलीगढ़। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से एक नवंबर को आगरा रोड स्थित कान्हा वन गेस्ट हाउस में सुबह 10 बजे से वृहद विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया जाएगा। इसमें आमजन को निःशुल्क कानूनी सहायता, लोक अदालत और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एक ही स्थान पर मिलेगी।शिविर की तैयारियों को लेकर विशेष न्यायाधीश एवं नोडल अधिकारी प्रतिभा सक्सेना की अध्यक्षता में दीवानी न्यायालय के पुस्तकालय सभागार में बैठक हुई। प्राधिकरण की सचिव साक्षी गर्ग ने अधिकारियों को विभागीय स्टॉल लगाकर योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और लाभ की जानकारी देने के निर्देश दिए। उन्होंने पात्र लाभार्थियों की सूची शीघ्र उपलब्ध कराने को भी कहा, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंदों को लाभ मिल सके।बैठक में एडीएम वित्त प्रमोद कुमार, एसीएम परितोष मिश्रा, सीएमओ डॉ. आरएन सिंह, डीडीओ सुभाष नेमा, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. पूरन सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 27, 2026, 16:01 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Aligarh News: एक नवंबर को कान्हा वन में लगेगा विधिक जागरूकता शिविर #LeagelLitracyCampOn1November #SubahSamachar