अवेंजर्स- डूम्सडे का लीक वीडियो आया सामने, मिली MCU की सबसे बड़े टक्कर की झलक; फैंस का बढ़ा उत्साह

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे अवेंजर्स: डूम्सडे के इस क्लिप में एमसीयू के अब तक के सबसे बड़े क्रॉसओवर की झलक देखने को मिल रही है। वीडियो लीक होने के बाद जमकर वायरल हो रहा है, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है। वायरल हुआ एक मिनट का वीडियो रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस लीक फुटेज में रॉबर्ट डाउनी जूनियर का डॉक्टर डूम एक विशाल सेंटिनल आर्मी के साथ नजर आ रहा है। ये वही बड़े-बड़े रोबोट हैं, जो एक्स-मैन कॉमिक्स में म्यूटेंट्स को पकड़ने के लिए जाने जाते हैं। वीडियो में ये रोबोट आगे बढ़ते दिखते हैं, जबकि दूसरी तरफ एवेंजर्स और एक्स-मैन मिलकर उनका सामना करने की तैयारी करते नजर आते हैं। हालांकि यह फुटेज साफ नहीं है और क्वालिटी भी काफी खराब बताई जा रही है, लेकिन इसके बावजूद फैंस इसे फिल्म की अब तक की सबसे बड़ी झलक मान रहे हैं। इससे यह भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म में डॉक्टर डूम ही सबसे बड़ा खतरा बनकर उभरेगा और वही अलग-अलग सुपरहीरो टीम्स को एक साथ लाने की वजह बनेगा। Avengers doomsday team up leak , Unfonished VFX #Doomsday#AvengersDoomsday pic.twitter.com/774OeyDCGW — Know The Cause (@kurseofhumanity) June 14, 2026

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 16, 2026, 13:01 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




अवेंजर्स- डूम्सडे का लीक वीडियो आया सामने, मिली MCU की सबसे बड़े टक्कर की झलक; फैंस का बढ़ा उत्साह #Hollywood #National #AvengersDoomsday #AvengersDoomsdayViralVideo #AvengersDoomsdayLeakedFootageVideo #Avengers #AvengersEndgame #AvengersDoomsdayReleaseDate #AvengersSecretWars #AvengersDoomsdayTrailerReleaseDate #SubahSamachar