Noida News: असफलता से सीख लेकर फिर से करें प्रयास

ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित आईटीएस में मेरिट एवं परफॉर्मेंस इम्प्रूवमेंट पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के आयुक्त धीरज गुप्ता ने विद्यार्थियों को अनुशासन, सकारात्मक दृष्टिकोण और दृढ़ संकल्प के साथ बड़े लक्ष्य निर्धारित करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि असफलता से सीख के रूप में लेकर फिर से प्रयास करना चाहिए। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. दिलीप सिंह व निदेशक सुरेंद्र सूद ने विद्यार्थियों को परिश्रम के लिए प्रेरित किया। समारोह में चार विद्यार्थियों को 10,000, चार विद्यार्थियों को 5,000 तथा 15 विद्यार्थियों को 2,500 की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। चेयरमैन डॉ. आरपी चड्ढा व वाइस चेयरमैन सोहेल चड्ढा ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। ब्यूरो

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 24, 2026, 19:12 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: असफलता से सीख लेकर फिर से करें प्रयास #LearnFromFailureAndTryAgain #SubahSamachar