Yamuna Nagar News: प्रशिक्षण शिविर में सीखा फास्ट फूड बनाना
जगाधरी। पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) में चल रहा 12 दिवसीय निशुल्क फास्ट फूड स्टॉल प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया। प्रशिक्षण में विभिन्न गांवों की 48 महिलाओं और दो युवकों सहित कुल 50 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को फास्ट फूड से संबंधित विभिन्न व्यंजन तैयार करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इसमें समोसा, मोमोज, चाउमीन, मंचूरियन, पानीपुरी, छोले-भटूरे, सैंडविच, बर्गर, कचौरी, चाट, टिक्की, भेलपुरी, पकौड़े, वड़ा पाव, पाव भाजी और पुलाव सहित कई प्रकार के व्यंजन बनाना सिखाया गया। प्रशिक्षण के अंत में सभी प्रशिक्षणार्थियों का मूल्यांकन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने अच्छे अंक प्राप्त किए। आरसेटी निदेशक कंवलजीत सिंह भाटिया ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम स्वरोजगार को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस मौके पर मोनिका कांबोज, रूबी कांबोज, सहायक कामिनी लता, अन्नू, लखविंद्र सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद----------
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 01, 2026, 02:14 IST
Yamuna Nagar News: प्रशिक्षण शिविर में सीखा फास्ट फूड बनाना #LearnedToMakeFastFoodInTheTrainingCamp #SubahSamachar
