लेखा वाशिंगटन और इमरान खान के रिलेशनशिप को लोगों ने कहा लव जिहाद , एक्ट्रेस ने दिया जवाब, कहा- ये मुझ पर…
एक्टर इमरान खान को डेट कर रहीं लेखा वाशिंगटन हाल ही में फिल्म 'हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस' के प्रीमियर में उनके साथ नजर आईं। इसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया गया और कुछ यूजर्स ने उनके इंटरफेथ रिलेशनशिप को लव जिहाद तक कह दिया। अब लेखा ने इस पूरे विवाद पर खुलकर अपनी बात रखी है। मनीकंट्रोल को दिए इंटरव्यू में लेखा ने कहा कि उन्हें ट्रोलिंग से ज्यादा इस बात से परेशानी होती है कि लोगों की नजर में उनकी पहचान सिर्फ एक मशहूर एक्टर की गर्लफ्रेंड तक सीमित है। उन्होंने कहा कि उनका खुद काकरियर रहा है, जिसे नजरअंदाज कर दिया जाता है। जाहिर है ये मुझ पर किया जा रहा प्रीमियर के बाद बढ़ती ट्रोलिंग पर लेखा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर बेबाक अंदाज में जवाब दिया था। उन्होंने कहा था, लव जिहाद…जाहिर है ये मुझ पर किया जा रहा है। मैं पार्ट बर्मी, इटालियन, पंजाबी हूं। साउथ इंडिया में पली-बढ़ी हूं, नॉर्थ इंडिया शिफ्ट हुई। मेरे पिता रोमन कैथोलिक हैं, लेकिन एग्नॉस्टिक सोच रखते हैं। जिस शख्स के साथ मेरा नाम जोड़ा जा रहा है, उनके पिता पार्ट हिंदू, पार्ट स्कॉटिश हैं और मां मुस्लिम हैं। और लोग कह रहे हैं लव जिहाद हो रहा है। मैं कहती हूं – नहीं, मैं तो लाइट्स बनाती हूं। View this post on Instagram A post shared by Lekha Washington (@lekhawashington) इंटरव्यू में उन्होंने आगे कहा, मेरी वीडियो को नफरत और बंटवारे को बढ़ावा देने के लिए इस्तेमाल किया जाना, उस हर चीज के खिलाफ है जिसके लिए मैं खड़ी हूं। ऐसी बेतुकी बातों से निपटने के लिए ह्यूमर सबसे अच्छा तरीका है। सच में, इस पूरी स्थिति को हल्का बनाकर ही जवाब देना चाहिए। मैं बहुत लकी हूं अपने रिश्ते पर हो रही टिप्पणियों के बारे में लेखा ने कहा कि उनका और उनके पार्टनर का परिवार, दोनों ही खुले विचारों वाले बैकग्राउंड से आते हैं। उन्होंने कहा, मैं रोज देखती हूं कि अलग-अलग संस्कृतियों से जुड़े, क्रिएटिव और दयालु लोग कैसे एक-दूसरे का खूबसूरती से साथ देते हैं। मैं बहुत लकी हूं। View this post on Instagram A post shared by Lekha Washington (@lekhawashington) कब से रिलेशनशिप में हैं इमरान और लेखा रिपोर्ट्स के मुताबिक, इमरान और लेखा 2020 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों एक ही सोशल सर्कल का हिस्सा थे। खबरों के अनुसार, उन्होंने मुंबई के बांद्रा इलाके में समुद्र किनारे एक अपार्टमेंट लीज पर लिया है, जो निर्देशक करण जौहर का बताया जा रहा है। इस घर का किराया करीब 9 लाख रुपये प्रति महीना है। इससे पहले इमरान बांद्रा के पाली हिल स्थित अपने बंगले में रहते थे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 20, 2026, 14:26 IST
लेखा वाशिंगटन और इमरान खान के रिलेशनशिप को लोगों ने कहा लव जिहाद , एक्ट्रेस ने दिया जवाब, कहा- ये मुझ पर… #Bollywood #National #LekhaWashington #ImranKhan #ImranKhanGirlfriend #ImranKhanLekhaWashington #ImranKhanLekhaWashingtonRelationship #LekhaWashingtonBoyfriend #LoveJihad #LekhaWashingtonHusbandName #SubahSamachar
