'दहशत' का अंत: वन निगम कर रहा था निगरानी, रहस्यमय परिस्थितियों में मिला तेंदुए का शव, अब मचा हड़कंप
सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के लक्ष्मीपुर रेंज अंतर्गत अचलगढ़ बीट में पिछले एक महीने से दहशत और आतंक का कारण बने तेंदुए का शव रविवार को जंगल में संदिग्ध हालत में मिला। इससे वन विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके के लिए रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि यही मृत तेंदुआ पिछले कई दिनों से वनग्राम अचलगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में लगातार दिखाई दे रहा था। ग्रामीणों में इसके कारण भय का माहौल बना हुआ था। तेंदुए के हमलों और उसकी गतिविधियों को लेकर वन विभाग लगातार निगरानी भी कर रहा था। ऐसे में अचानक उसका शव मिलना कई सवाल खड़े कर रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुटने लगी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुट गई है। तेंदुए की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आ सका है। रेंजर वेदप्रकाश शर्मा ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई है। मौके पर जाकर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों की सही जानकारी मिल सकेगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 24, 2026, 12:47 IST
'दहशत' का अंत: वन निगम कर रहा था निगरानी, रहस्यमय परिस्थितियों में मिला तेंदुए का शव, अब मचा हड़कंप #CityStates #Maharajganj #CityAndState #CityAndStateNewsInHindi #MaharajganjLeopardNews #SubahSamachar
