Meerut News: बटावली के जंगल में फिर दिखा तेंदुआ, दहशत में किसान

- नलकूप के पास दिखने का दावा, वीडियो वायरल, वन विभाग ने सूचना से किया इन्कारसंवाद न्यूज एजेंसीबहसूमा। थाना क्षेत्र के गांव बटावली के जंगल में सोमवार सुबह तेंदुआ दिखाई देने का दावा किए जाने के बाद किसानों में दहशत फैल गई। गांव निवासी किसान शीलू पुत्र हरेंद्र ने बताया कि वह सुबह खेत पर चारा लेने गए थे। नलकूप के पास उनकी नजर एक तेंदुए पर पड़ी। उन्होंने मोबाइल से उसका वीडियो बनाया और गांव लौटकर ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन वहां कुछ नहीं दिखा। ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग को सूचना देने के बावजूद काफी देर तक कोई टीम मौके पर नहीं पहुंची। इससे किसानों में नाराजगी है। उनका कहना है कि क्षेत्र में लगातार तेंदुए की मौजूदगी की आशंका के बावजूद विभाग गंभीरता नहीं दिखा रहा है।ग्रामीणों ने बताया कि दो दिन पहले हंसापुर के जंगल में भी तेंदुआ दिखाई देने की बात सामने आई थी, लेकिन वन विभाग ने उसे डॉग फैमिली के पंजों के निशान बताते हुए तेंदुए की पुष्टि से इन्कार कर दिया था। उन्होंने शाहपुर, बटावली और आसपास के जंगलों में तत्काल निगरानी बढ़ाने, कांबिंग अभियान चलाने और आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।वन रेंजर खुशबू ने बताया कि विभाग को बटावली में तेंदुआ दिखाई देने की आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। सूचना मिलने पर टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। बहसूमा। बटावली के जंगल में नलकूप के पास तेंदुए की फोटो सूत्र इंस्ट्राग्राम पर वायरल

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 20, 2026, 21:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: बटावली के जंगल में फिर दिखा तेंदुआ, दहशत में किसान #LeopardSpottedAgainInBatavaliForest;FarmersInAStateOfPanic. #SubahSamachar