Jind News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से लाइनमैन की मौत

जींद। पिल्लूखेड़ा के गांव भुरायण में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से बिजली निगम के लाइनमैन खोखरी निवासी बिजेंद्र की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। देर शाम तक पोस्टमार्टम नहीं होने पर परिजनों ने नागरिक अस्पताल के शवगृह के सामने गोहाना रोड पर जाम लगा दिया।खोखरी गांव निवासी विजेंद्र बिजली निगम में लाइनमैन के पद पर कार्यरत था। शनिवार को वह अपनी टीम के साथ गांव भुरायण में बिजली लाइन को ठीक करने के लिए गया था। बताया जा रहा है कि पोल पर चढ़कर काम करते समय अचानक हाईटेंशन लाइन ने उसे अपनी ओर खींच लिया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। साथी उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों ने बिजली निगम अधिकारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कहा कि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे जिसके कारण विजेंद्र की जान चली गई।इस पर अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होने के साथ उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए।पोस्टमार्टम अगले दिन टालने पर लगाया जामशव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल लाया तो गया लेकिन देर शाम करीब साढ़े छह बजे डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम अगले दिन करने की बात कही। इससे परिजन भड़क गए और उन्होंने शवगृह के सामने गोहाना रोड पर जाम लगा दिया। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह कार्रवाई और पोस्टमार्टम तुरंत करवाने की मांग पर अड़े रहे। काफी देर तक सड़क पर तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। परिजनों से बातचीत की जा रही है और मामले को शांतिपूर्वक सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है।- पूजा देवी, सिविल लाइन थाना प्रभारी जींद। 16जेएनडी34: नागरिक अस्पताल में डीएसपी से शव के पोस्टमार्टम करवाने की मांग करते ग्रामीण। संवाद 16जेएनडी34: नागरिक अस्पताल में डीएसपी से शव के पोस्टमार्टम करवाने की मांग करते ग्रामीण। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 16, 2026, 20:09 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Jind News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से लाइनमैन की मौत #LinemanDiesAfterComingIntoContactWithHigh-tensionLine. #SubahSamachar