विद्यालय के सामने मदिरालय: कहीं 100 तो कहीं 150 मीटर दूरी पर बिक रही नशा सामग्री, आदेश बेअसर; टीचर परेशान

सोनभद्र जिले में संचालित स्कूल, कॉलेज, अस्पताल और धार्मिक स्थलों के आसपास देसी शराब, बीयर, गुटखा और सिगरेट की बिक्री पर प्रतिबंध संबंधी शासनादेश केवल कागजों तक सीमित हैं। जिले के कई क्षेत्रों में स्कूलों से महज 100 से 200 मीटर की दूरी पर शराब और सिगरेट, गुटखा-पान मसाला की दुकानें संचालित हो रही हैं। इससे बच्चों के भविष्य, महिलाओं की सुरक्षा और सामाजिक वातावरण पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। रॉबर्ट्सगंज नगर, गुरमुरा, बबुरी और डाला क्षेत्र में सबसे चिंताजनक स्थिति है, जहां विद्यालयों के सामने ही नशे का कारोबार खुलेआम जारी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई करने से बच रहे हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 13, 2026, 23:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




विद्यालय के सामने मदिरालय: कहीं 100 तो कहीं 150 मीटर दूरी पर बिक रही नशा सामग्री, आदेश बेअसर; टीचर परेशान #CityStates #Varanasi #Sonebhadra #School #SonbhadraPolice #SonbhadraNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #SubahSamachar