प्यार का खौफनाक अंत: जिस सनी के प्यार में पागल थी सनोली, उसने ही बेरहमी से की हत्या; बताया- उसे क्यों मारा
आगरा के थाना खंदौली के यमुना एक्सप्रेसवे टोल प्लाजा के पास शुक्रवार को कंबल में लपेटकर फेंके गए महोबा की सोनाली के शव के मामले में पुलिस ने महिला के साथ लिव इन में रहने वाले प्रेमी सनी, उसकी मां रंजना और मां के प्रेमी प्रदीप को जेल भेजा है। मामले में मृतका की बहन भारती ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पूछताछ में सामने आया है कि सनी शार्ट फिल्मों में काम दिलाने के बहाने युवतियों को जाल में फंसाकर देहव्यापार करवाता था। दूसरी युवती से दोस्ती का विरोध करने पर उसने सोनाली की हत्या कर दी थी। डीसीपी पश्चिमी जोन आदित्य कुमार ने बताया कि शुक्रवार को यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे नाले में महिला का कंबल में लिपटा शव मिला था। मृतका की एक आंख बंद थी और चेहरे पर चोट और गंदगी थी। पुलिस की साइबर सर्विलांस टीम ने फोटो को एआई की मदद से सही किया और मेटा को भेजकर उसकी प्रोफाइल की जानकारी मांगी। महिला के बारे में पता किया गया। महिला की शिनाख्त महोबा के पनवाड़ी निवासी सोनाली के रूप में हुई।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 11, 2026, 08:19 IST
प्यार का खौफनाक अंत: जिस सनी के प्यार में पागल थी सनोली, उसने ही बेरहमी से की हत्या; बताया- उसे क्यों मारा #CityStates #Agra #UttarPradesh #AgraMurderCase #YamunaExpresswayBodyDump #ShortFilmRacket #Live-inPartnerMurder #AiIdentification #SonaliCase #BlindMurderSolved #आगरामर्डरकेस #यमुनाएक्सप्रेसवेशव #शॉर्टफिल्मकेनामपरदेहव्यापार #SubahSamachar
