Noida News: मंडलीय ट्रायल में चमके स्थानीय खिलाड़ी, छह का हुआ चयन
- एस्टर पब्लिक स्कूल में खिलाड़ियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा, मंडल स्तरीय ट्रायल में कराई जगह पक्कीग्रेटर नोएडा(संवाद)। प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए रविवार को ग्रेटर नोएडा के सेक्टर डेल्टा-दो स्थित एस्टर पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय ट्रायल आयोजित हुए। ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छह खिलाड़ियों का चयन मंडलीय ट्रायल के लिए हुआ हैं। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि 23 से 30 अक्तूबर तक वाराणसी के क्षेत्रीय खेल कार्यालय में प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में शामिल होने के रविवार को खिलाड़ियों को जिला स्तरीय ट्रायल प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छह खिलाड़ी 13 अक्टूबर को मेरठ स्थित जेपी अकादमी में होने वाले मंडल स्तरीय ट्रायल में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 11, 2026, 19:08 IST
Noida News: मंडलीय ट्रायल में चमके स्थानीय खिलाड़ी, छह का हुआ चयन #LocalPlayersShineInDivisionalTrials;SixSelected #SubahSamachar
