Meerut News: बंद मकान का ताला तोड़ जेवर और नकदी चोरी

फलावदा । कस्बे के मोहल्ला जगजीवन राम होली चौक पर चोरों ने एक बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर जेवर और नकदी चोरी कर ली। पीड़ित बीमार पत्नी का इलाज कराने ऋषिकेश एम्स गया हुआ था। वापस लौटने पर चोरी होने की जानकारी हुई। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। मोहल्ला जगजीवनराम निवासी सोहनवीर ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह करीब एक महीने से अपनी बीमार पत्नी गीता का इलाज ऋषिकेश एम्स में करवा रहा है। वह इलाज कराने के लिए एम्स गया हुआ था। जब वह अपनी पत्नी को लेकर घर पहुंचा, तो मकान के अंदर कमरे का ताला टूटा हुआ था। कमरे के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित ने बताया चोरों ने सेफ अलमारी में रखे करीब 6 लाख रुपये की कीमत के सोने-चांदी के आभूषण व 30 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस संबंध में पुलिस ने थाना खतौली के गांव गंगधाड़ी निवासी एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लोगों कर पूछताछ कर रही है। सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि पुलिस जल्द घटना का खुलासा कर देगी।-----------

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 26, 2026, 20:40 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: बंद मकान का ताला तोड़ जेवर और नकदी चोरी #LockOfLockedHouseBroken;JewelryAndCashStolen. #SubahSamachar