Ambala News: स्थानेश्वर महादेव मंदिर से निकाली गई भगवान शिव की पालकी

संवाद न्यूज एजेंसी कुरुक्षेत्र। महंत बंशी पुरी के सान्निध्य में बाबा स्थाणेश्वर महादेव श्रावण मास के अंतिम सोमवार को सोमवार देर सायं थानेसर में अपनी प्रजाजनों का हालचाल लेने और दर्शन देने पूरे राजसी वैभव के साथ निकलें। भगवान श्री स्थाणेश्वर महादेव की पालकी यात्रा सायं 4:00 बजे श्री स्थाण्वीश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर गऊशाला बाज़ार,बाजड़ान गली,चौटाला मोहल्ला ,छोटा बाज़ार,से सब्ज़ी मंडी,सीकरी चौक ,पालिका बाज़ार ,अम्बेडकर चौक, सेक्टर-17 मार्केट ,गीता कॉलोनी ,प्रताप कॉलोनी ,नंगली वाली कुटिया ,गोल बैंक चौक,विज एंक्लेव ,विष्णु कॉलोनी , सलारपुर रोड से रेलवे रोड ,कृष्णा मार्केट,गुरुद्वारा छठी पातशाही ,अम्बेडकर चौक से गऊशाला बाज़ार से वापस मन्दिर पहुंची एवं भव्य शृंगार के साथ भगवान स्थाणु महादेव की महाआरती के साथ संपन्न हुई।मंडल के उपप्रधान रमेश सचदेवा ने बताया कि इस अवसर पर महंत लक्ष्मी नारायण पुरी, स्वामी रंगनाथ पुरी, पंडित अंकित शर्मा, धर्मचंद चुघ आदि मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 01, 2026, 03:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ambala News: स्थानेश्वर महादेव मंदिर से निकाली गई भगवान शिव की पालकी #LordShiva'sPalanquinTakenOutFromSthaneshwarMahadevTemple #SubahSamachar